THEBOOKSGALLERY.IN

धन संपत्ति का मनोविज्ञान | Dhan Sampatti Ka Manovigyan | The Psychology Of Money by Morgan Housel (Hindi Edition) Paperback

Rs. 189.00 Rs. 899.00 Sale
Shipping Delivery information
Payment Available payment options
Support We're here to help

About This Book

“कुछ ही लोग हैं जो वित्त के बारे में मॉर्गन हाउज़ल की तरह सुंदर स्पष्ठता के साथ लिख सकते हैं|”

- डेनियल एच पिंक : व्हेन, टु सेल इज़ ह्यूमन और ड्राइव के न्यू यॉर्क टाइम्स बेस्टसेलिंग लेखक

“हाउज़ल के अवलोकन प्राय: एक तीर से दो शिकार करते हैं: वे ऐसी चीज़ें कहते हैं जो पहले नहीं कही गई हैं, और वे अर्थपूर्ण भी हैं|”

- हावर्ड मार्क्स : ओकट्री कैपिटल मैनेजमेंट के सह-संस्थापक और सह-अध्यक्ष

”वह अनूठा लेखक जो जटिल अवधारणाओं को दिलचस्प और सरलता से समझ आने वाले वृत्तांत में बदल देता है|”

- ऐनी ड्यूक : लेखक, थिंकिंग इन बेट्स

भली भांती धन प्रबंधन करने का संबंध अवश्य रूप से इससे नहीं है कि आप क्या जानते हैं| इसका संबंध आपके आचरण से है| और आचरण सिखाना कठिन काम है, उन्हें भी जो होशियार हैं|

धन का प्रबंधन, निवेश और उद्यम संबंधी निर्णय लेना ऐसे विषय माने जाते हैं जिनमें आमतौर पर काफ़ी गणितीय हिसाब किताब होता है, जहाँ डेटा और फ़ॉर्मूले हमें बताते हैं कि आख़िर क्या करना है| लेकिन वास्तविक संसार में, लोग वित्तीय निर्णय स्प्रेडशीट पर नहीं लेते| वे खाने की मेज़ पर या किसी सभाकक्ष में उन्हें बनाते हैं, जहाँ व्यक्तिगत इतिहास, संसार के प्रति आपका अद्वितीय द़ृष्ठिकोण, अहंकार, अभिमान, मार्केटिंग और विचित्र प्रेरक साथ में उलझे होते हैं|

धन-संपत्ति के मनोविज्ञान में लेखक ने १९ लघु कहानियाँ प्रस्तुत की हैं, जो धन के बारे में लोगों की विचित्र सोच का समन्वेषण करती हैं, और साथ ही आपको सिखाती हैं कि आप किस प्रकार जीवन के इस सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पहलू को बेहतर रूप से समझ सकते हैं|

मॉर्गन हाउज़ल द कोलैब्रेटिव फ़ंड में एक पार्टनर हैं, और द मोटले फ़ूल और द वॉल स्ट्रीट जर्नल में पूर्व समीक्षक रह चुके हैं| वे सोसायटी ऑफ़ अमेरिकन बिज़नेस एडिटर्स एंड राइटर्स के बेस्ट इन बिज़नेस अवार्ड के दो बार के विजेता, न्यू यॉर्क टाइम्स सिड्नी अवार्ड के विजेता, और प्रतिष्ठित व्यापार एवं वित्तीय पत्रकारिता के लिये दो बार जेराल्ड लोएब अवार्ड के फ़ाइनलिस्ट रह चुके हैं|

 

THE BOOKS GALLERY

Discover Your Next Favourite Read

Explore books across self-help, psychology, business, productivity and more.

Explore All Books

Why Shop With Us?

Wide Collection

Books for every interest

Shipping Information

Check delivery details

Secure Payments

Available payment options

Customer Support

Help with your order