Sale
THEBOOKSGALLERY.IN
The Alchemist अल्केमिस्ट By Paulo Coelho (Paperback) Hindi Edition
About This Book
अल्केमिस्ट की 8.5 करोड़ प्रतियों की बिक्री हो चुकी है। अपनी ज़बरदस्त सरलता और आत्मा को झकझोर देने वाली बुद्धिमत्ता से युक्त यह सेंटियागो नामक एक एंडालूसियाई गड़रिया लड़के की कहानी है जो मिस्र के पिरामिडों में दफ़्न एक ख़ज़ाने की खोज में अपनी मातृभूमि स्पेन से मिस्र के रेगिस्तान तक का सफ़र करता है। रास्ते में उसकी मुलाक़ात एक जिप्सी औरत से, खुद को राजा कहने वाले एक व्यक्ति से, और एक कीमियागर से होती है। ये सभी सेंटियागो को उसकी खोज की दिशा में जाने का संकेत करते हैं। कोई नहीं जानता कि वह ख़ज़ाना क्या है, और सेंटियागो रास्ते में आने वाली रुकावटों को पार कर पाएगा या नहीं। लेकिन सांसारिक वस्तुओं की खोज के तौर पर शुरू हुई यह यात्रा अन्त में अपने ही भीतर छिपे ख़ज़ाने की खोज की यात्रा साबित होती है। सेंटियागो की यह अत्यन्त चित्ताकर्षक, उत्प्रेरक, और मानवीय मर्म से युक्त कहानी हमारे स्वप्नों की रूपान्तरकारी शक्ति और अपने हृदय की आवाज़ सुनने के महत्त्व का शाश्वत प्रमाण है। ‘‘पाओलो कोएलो की पुस्तकों से प्रभावित होकर लाखों लोग अपने जीवन को निखारने के लिए प्रेरित हुए हैं।’’
You may also like
Recommended books for you
THE BOOKS GALLERY
Discover Your Next Favourite Read
Explore books across self-help, psychology, business, productivity and more.
Explore All BooksWhy Shop With Us?
Books for every interest
Check delivery details
Available payment options
Help with your order